फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने वाला प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी अब धमकी मिलने लगी है। सलमान खान को धमकी देने वाले एक शख्स को कल प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने वाला प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच और बांदा पुलिस ने कल देर रात फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले युवक को करेली से गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने देर रात करेली में छापामारी कर शेरू उर्फ शेरा नामक युवक दबोच लिया। क्राइम ब्रांच शेरा को मुंबई ले गई। जीटीबी नगर करेली में रहने वाला शेरा मुंबई के बांद्रा इलाके में परिवार संग रह रहा था। उसका परिवार अभी मुंबई में ही है। कुछ दिन पहले शेरा का विवाद फिल्म अभिनेता स्टार सलमान खान के निजी सहायक (पीए) से हुआ था। शेरा फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों का करीबी है, ऐसे में उसको दबंग खान (सलमान) का नंबर मिल गया था। पीए से विवाद के बाद उसने सीधे सलमान खान के मोबाइल पर कॉल कर काम की डिमांड की और इन्कार पर धमकी दी।

पीए ने बांद्रा थाने में शेरा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कल क्राइम ब्रांच की टीम शेरा के एक रिश्तेदार को लेकर प्रयागराज पहुंची। दो वाहनों में पहुंची मुंबई पुलिस ने करेली के कई इलाके में देर रात तक दबिश दी। शेरा जीटीबी नगर के मकान में मिल गया।

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, बांद्रा में दर्ज मुकदमे में मुंबई ने करेली से शेरू को गिरफ्तार किया है। उसने सलमान खान और उनके पीए को धमकी दी थी। सलमान की कंपनी से जुड़े एक शख्स से मारपीट भी की थी। शेरा भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है। वह पीए के मार्फत कोई काम चाहता था, इन्कार करने पर विवाद बढ़ा था।  
Back to top button