फतेहपुर में  कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत

फतेहपुर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव का है। जहां बारिश से भीगा कच्चा माकन ढहने से तीन मासूमों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 महिलाए और 6 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 3 बच्चों सहित एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ डबल मर्डर में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग बेटी ही निकली कातिल
वहीं स्थानीय लोगों की माने तो घर में बच्चे खेल रहे थे, की तभी अचानक एक कच्चा मकान ढह गया जिसमें 3 बच्चो की मौत हो गई है, वहीं 3 बच्चों सहित एक महिला की हालत नाजुक देख डिस्टिक हॉस्पिटल भेज दिया गया है। एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक कच्चा माकन ढहने से 9 बच्चे मलबे डाब गए थे, जिसमें 3 बच्चो की मौत हो गई है, बाकी लोगो को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं।
The post फतेहपुर में  कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button