फतेहपुर: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दमाद घायल

थरियांव, फतेहपुर। फतेहपुर में थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के सामने शुक्रवार को हाईवे पर दोपहर बाइक से दामाद के साथ गांव जा रही थी तभी तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरी, जिसे ट्रक ने रौंद दिया। दामाद बाइक समेत नीचे खंदक में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ कर चालक को ट्रक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक थरियांव एमपी सिंह ने बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के गुदामपर गांव निवासी बीरेंद्र सिंह यादव की 50 वर्षीय पत्नी राजेश देवी अपने दामाद धर्मेन्द्र सिंह के साथ बाइक से अपनी बहनों से मिलने गुरुवार को उनके गांव ग‌यी थी। शुक्रवार को वापस घर लौटते समय जैसे ही सीतापुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से ट्रक चालक शराब के नशे में लहराते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक में बैठी महिला राजेश देवी उछल कर रोड़ पर गिरी और ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दामाद धर्मेन्द्र कुमार बाइक सहित खंधक में जा गिरा और घायल हो गया। ग्रामीणों/राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और मौके पर ही ट्रक व ड्राइवर रामकिशन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मृतक महिला राजेश देवी के मायका पक्ष भाई दद्दू व मूलचंद पुत्र शेर सिंह यादव निवासी सीतापुर मजरे रामपुर थरियांव थाना थरियांव पहुंचे। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया। म्रतक महिला राजेश देवी के तीन बेटी अनीता शादी शुदा है और छोटी मनीषा 17,व निशा14और एक बेटा उमेश कुमार और पति बीरेंद्र सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
ये भी पढ़े- फतेहपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, किया फ्लैग मार्च
The post फतेहपुर: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दमाद घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button