प्रियंका की राजनीति में आने का बीजेपी पर नहीं होगा कोई असर: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका को इस बार पार्टी महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। यह उस पार्टी कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
ये भी पढ़ें :-आप की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा थाम सकती हैं कांग्रेस का दामन
योगी ने कहा कि नया  बना सपा-बसपा गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया
उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है। रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा कि नया  बना सपा-बसपा गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया है। यह गठबंधन और कुछ नहीं बल्कि हौवा है। मुख्यमंत्री ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर और गो हत्या जैसे मुद्दों पर किये गये तमाम सवालों का जवाब दिये।

Back to top button