प्रियंका की यात्रा का समापन, वाराणसी में जनता से करेंगी सीधा संवाद

वाराणसी। प्रयागराज से शुरू हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा का समापन बुधवार को वाराणसी में होगा। सुबह प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी सांची बात प्रियंका के साथ  कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।
ये भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की जारी की अधिसूचना 
आपको बता दें रामनगर घाट से नौका से वे अस्सी घाट आएंगी और यहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं व समाज के लोगों से संवाद करेंगी। फिर नाव से ही वे दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और यहां मल्लाह समाज के लोगों से बातचीत करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगी। बाबा दरबार में पूजन के लिए कांग्रेसी नेताओं ने न्यास अध्यक्ष से लेकर कई पुजारियों से संपर्क किया है। दोपहर बाद सरोजा पैलेस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
बताया जा रहा है कि प्रियंका 14 फ़रवरी को हुए पुलवामा हमले में शहीद अवधेश यादव, विशाल पांडेय और रमेश यादव के आवास पर भी जाएंगी। फिर शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगी। सूत्रों  के अनुसार प्रियंका पहले शूलटंकेश्वर से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली थी, मगर समय को देखते हुए अब वह रामनगर पहुंचेंगी। अस्सी घाट पर निषाद समाज और महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इस दौरान गंगा की दुर्दशा, काशी के विकास के नाम पर तोड़फोड़ और भाजपा उनके निशाने पर रहेगी। इसके लिए घाटों पर महिलाओं और युवाओं को एकत्र करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अमृता पांडेय के कांग्रेस में जाने से भाजपा के वोट बैंक पड़ सकता है असर 
प्रियंका गांधी ने किया योगी सरकार के दो साल के रिपोर्ट कार्ड पर सवाल 
आपको बता दें पूर्वांचल के दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दूसरे दिन की शुरुआत जगत जननी माता सीता के दरबार में मत्था टेक कर की फिर सीता समाहित स्थल मंदिर के मुख्य द्वार पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीधा निशाना मोदी और योगी सरकार को बनाया सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि दो साल में यूपी में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है, जो सरकार दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है, वह जमीन पर आकर देखे कि वास्तविक स्थिति दावों से कितने अलग है।
ये भी पढ़ें : मायावती रोज कराती हैं फेशियल, 60 की उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवान – भाजपा विधायक 
साथ में प्रियंका ने ये भी कहा  कि योगी सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो साल में कई बार 17 हजार रुपये मानदेय देने का जो वादा किया गया था वो  अभी तक आठ हजार पर ही अटके हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका ने कहा कि प्रयागराज से लेकर भदोही तक किसानों, नौजवानों, शिक्षामित्रों और आशा बहुओं से मुलाकात और बातचीत में जान गई हूं कि जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ है। सब के सब दो साल से प्रताड़ित किए जा रहे हैं। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को कोसने के लिए 70 साल तक शासन करने की लगातार रट लगाने की तारीख अब एक्सपायर्ड हो चुकी है। अब देश जानना चाहता है कि पांच साल के शासन में एनडीए और आपने क्या किया, बताएं।

Back to top button