प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा मेधावियों ने परीक्षा पास कर, प्रियंका शैलेंद्र व राधेश्याम ने बढ़ाया मान…

राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2017 में जिले की प्रतिभाओं ने एक बार फिर मान बढ़ाया है। खरगूपुर, परसपुर व नवाबगंज के मेधावियों ने परीक्षा पास कर विभिन्न पदों पर जगह बनाई।

खरगूपुर की रहने वाली प्रियंका पांडेय ने परीक्षा क्वालिफाई किया है। उनको नायब तहसीलदार के पद पर तैनाती मिली है। वह बलरामपुर के रेहरा बाजार ब्लॉक में स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षक पद पर सेवा दे रही थीं। चयन पर सत्य प्रकाशपांडेय, जयप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश, वेद प्रकाश, गंगा प्रसाद आदि ने प्रसन्नता जताई है।

परसपुर : चरौंहा के शुक्ल पुरवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार शुक्ल पुत्र कृष्णा नंद शुक्ल का चयन यूपी पीसीएस में सहायक रोजगार अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में पूरी की। स्नातक जिला मुख्यालय के एलबीएस तथा परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। पिता किसान हैं। वह कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा ईश्वर को देते हैं।

शिवदयालगंज : दुर्गागंज माझा निवासी सपा नेता मस्तराम यादव के पुत्र राधेश्याम यादव का चयन कामर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या से प्रारंभिक पढ़ाई की। बीटेक द्रोणाचार्य कॉलेज ग्रेटर नोएडा से किया। इसके बाद सिविल की तैयारी की। उन्होंने बताया कि आइएएस बनने का सपना है। दो बार सफलता प्राप्त की लेकिन, इंटरव्यू में किन्हीं कारणों से पीछे रह गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

Back to top button