प्रचार का शोर, जमीनी हकीकत कुछ और – प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने सरकार के दो साल के कार्यकाल का हिसाब देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में विकास का माहौल बना है।
ये भी पढ़ें :-बसपा प्रमुख को कांग्रेस से दूरी बनाए रखने में दिख रही है अपनी भलाई 
उनके इस दो साल के कार्यकाल पर प्रियंका गांधी ने जमकर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और मुझे यही पता चल रहा है कि छात्र हों, नौजवान हों, किसान हों, शिक्षामित्र हों, सब प्रताड़ित हैं। वो जो प्रचार करते हैं और जो होता है, उसमें बहुत फर्क है।”

#WATCH Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra in Bhadohi, on completion of 2 years of Yogi govt, says, ‘Report card, promotions, all of it sounds good but there’s nothing on ground, I’m meeting people everyday, all the people are in distress. pic.twitter.com/rr6KYbJByT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019

ये भी पढ़ें :-दो साल के कार्यकाल में किसानों से किया छल बना दिया चौकीदार : अखिलेश 
जानकारी के मुताबिक कानून-व्यवस्था में सुधार की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले दो साल में 3300 इनकाउंटर हुए जिससे कि अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हुआ। 74 कुख्यात अपराधी मारे गए। 12000 से ज्यादा अपराधियों ने इनकाउंटर किया। प्रदेश में दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा-बसपा कार्यकाल में तो दंगे लगातार होते थे। महिलाओं में सुरक्षा की भावना आई। इन दो वर्षों में एसिड अटैक की एक भी घटना नहीं हुई।

Back to top button