प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रवक्ता की सूची जारी की

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव अब संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। शिवपाल सिंह यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसके अलावा लोगों को पार्टी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस पर बयान देते हुए कहा कि वह कब तक जवाब का  करते रहे इंतजार
इसी क्रम में शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस पर बयान देते हुए कहा कि वह कांग्रेस के जवाब का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
अब पार्टी मुलायम सिंह यादव की सीट छोड़कर सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव 
अब पार्टी मुलायम सिंह यादव की सीट छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमने प्रयास किया था सभी सेक्युलर पार्टियां एक हो जाए। हमने कांग्रेस से भी कहा, लेकिन एक महीना गुजार दिया, मीटिंग पर मीटिंग करते रहे पर जवाब नहीं दिया। अब उन्होंने सूची भी जारी कर दी पर कुछ बताया नहीं। ऐसे में पीएसपीएल एक सीट छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
ये भी पढ़ें :-न्यूजीलैंड में गोलीबारी पर बोलीं प्रियंका गांधी , हमेशा बुरी होती है नफरत
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रवक्तागणों के नाम डॉक्टर चंद्रप्रकाश राय,शारदा प्रसाद शुक्ला, सैयद शादाबा फातिमा, दीपक मिश्रा, नवाब अली अकबर,सुधीर सिंह,दीलीप यादव ,अभिषेक सिंह ,मोहम्मद फरहत, अरविंद यादव ,मोहम्मद शाहिद ,देवेंद्र सिंह ,राजेश यादव, इरफान मलिक ,अभय कुमार सिंह ,चक्रपाणि यादव , प्रशांत पाठक, वसीम अहमद गाजी ,अजय त्रिपाठी ,हर्षित उर्फ राजवीर ,मकसूद अशरफ, अल्पना बाजपाई उस्मान सिद्दीकी, केके शर्मा ,शिव कुमार बेरिया ,असगर खान ,नाहर सिंह यादव,योगेंद्र त्रिपाठी,गौतम राणे सागर, वीरेंद्र कुमार मौर्य है।

Back to top button