प्यार ​में मिला धोखा तो प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जानें फिर क्या हुआ…

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में 24 साल की एक लड़की को उसके प्रेमी ने जिंदा जलाकर मार डाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान युवती ने जलते हुए प्रेमी को भी आग में खींच लिया। जिससे वह भी 80 फीसदी तक झुलस गया। बाद में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। लड़की की पहचान विजयवाड़ा के एक कोविड सेंटर में नर्स के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, लड़का और लड़की पिछले चार साल से रिलेशन में थे। इस बीच दोनों के बीच कुछ बात हुई और उन्होंने ब्रेक-अप करने का फैसला लिया। लड़की प्रेमी से रिश्ता पूरी तरह खत्म करके अपनी जिंदगी जीने लगी, लेकिन लड़का ये बात मानने को तैयार नहीं था।

वो लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। पुलिस के मुताबिक, लड़का लड़की का पीछा भी करता था। 5 अक्टूबर को युवती ने इस मामले में विजयवाड़ा के गवर्नरपेट पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक को थाने पर बुलाकर चेतावनी दी थी। यहां पर इस युवक ने एक अंडरटेकिंग देते हुए कहा था कि वह आगे से युवती को परेशान नहीं करेगा। इसके बाद युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

सोमवार को लड़की अपने काम से घर लौट रही थी। तभी उसके पीछे लड़का आ गया। दोनों में जमकर बहस हुई। कुछ ही देर में बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने पेट्रोल निकाला और लड़की को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिरी लड़की ने इस दौरान लड़के को कसकर पकड़कर लिया, जिससे वो भी बुरी तरह झुलस गया।

Back to top button