पैरेंट्स के लिए बड़े काम के हैं ये नए जमाने के एप्स, परवरिश के साथ रखें बच्चोंं को सेफ

family-and-parenting-561342a37b4b1_lबात यदि बच्चों की सुरक्षित तरीके से परवरिश की करें तो अब पैरेंट्स के लिए एेसी एप अवेलेबल हैं, जो उनके लिए काफी यूजफुल साबित हो रही हैं। ये एप पैरेंट्स के जीवन को सुगम बनाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। कुछ खास पैरेंटिंग एप और सॉफ्टवेयर पर एक नजर-

मायसिटी4 किड्स फैमिली ऑर्गनाइजर

यह एप पैरेंट्स को बच्चों से संबंधित सही गतिविधियों और सामग्री के चुनाव में मदद करती है। अक्टूबर 2010 में लॉन्च हुई यह एप अब पैरेंट्स के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। इसके जरिए बच्चों की परवरिश से जुड़ी बहुत-सी जानकारियां ली जा सकती हैं, जैसे- आप यह पता लगा सकते हैं कि किस जगह पर जाया जाए, जहां बच्चों को कुछ नया सीखने को मिले। एप में कई फ ीचर हैं, जैसे- फैमिली कैलेंडर, टू-डू लिस्ट्स, अपकमिंग इवेंट्स, किड्स रिसोर्सेज और पैरेंटिंग ब्लॉग। यह एप आईफोन और एंड्रॉयड, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसे दो साल में दो करोड़ हिट्स मिले हैं।

फैमिली ट्रैकर

मौजूदा समय के लिए यह उपयुक्त एप है। अक्सर बच्चों के घर से निकलते ही, पैरेंट्स को यह चिंता होती है कि उनके बच्चे सही सलामत तो हैं ना। पैरेंट्स की इसी परेशानी को दूर करते हुए यह एप माता-पिता को उनके बच्चे कहां हैं, इसके बारे में जानकारी देने में मदद करती है। इस एप को हाल ही अपडेट किया गया है। लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग इसे इंस्टॉल कर चुके हैं।

नॉर्थस्टार

स्टूडेंट्स की सुरक्षा की दृष्टि से नॉर्थस्टर काफी महत्वपूर्ण है। यह एक तरह का सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए स्कूल बसों की लोकेशन का पता किया जा सकता है।

इसके जरिए स्कूल बस का वीडियो भी देखा जा सकता है। यह जीपीएस के तौर पर भी काम करता है। साथ ही वीडियो के जरिए बच्चों के मूवमेंट पर नजर रखता है। इंडिया में इस सॉफ्टवेयर को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

Back to top button