पेशी पर लाए गए मर्डर के आरोपी पर कोर्ट के अंदर फायरिंग, 2 पुलिस वाले भी घायल

करनाल। करनाल जिला अदालत के फर्स्ट फ्लोर पर मंगलवार को एक मर्डर के आरोपी पर फायरिंग हुई। कोर्ट में पेशी पर लाए गए नीरज पूनिया व दो पुलिसकर्मी इस फायरिंग में घायल हैं। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पेशी पर लाए गए मर्डर के आरोपी पर कोर्ट के अंदर फायरिंग, 2 पुलिस वाले भी घायल
कोर्ट के विटनेस बॉक्स में भी लगी गोली…

ये भी पढ़े: RCA: क्रिकेट संघ के लिए घमासान, रुचिर मोदी और सीपी जोशी में सीधा मुकाबला

– प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना करीब 10 बजे की है। कुरुक्षेत्र जेल से पेशी पर लाए गए नीरज पूनिया को पुलिसकर्मी जैसे ही फर्स्ट फ्लोर पर लेकर पहुंचे तो उस पर कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

– फायरिंग से बचने के लिए नीरज कोर्ट के अंदर घुस गया। इस दौरान एक गोली कोर्ट के विटनेस बॉक्स पर भी लगी।
– इसमें नीरज पूनिया और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
– पुलिस ने 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
– पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
Back to top button