पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को डेंगू, गंभीर

dengue-5618c88051f4b_exlstपूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजेआणा डेंगू की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। वह पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती है और उसे प्लेटलेट चढ़ाए गए हैं। राजिंदरा अस्पताल में डेंगू वार्ड की हेड डॉ. सविता कपिला ने राजोआणा को डेंगू होने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि राजोआणा के प्लेटलेट काफी कम हो गए थे। इसके मद्देनजर उसके ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में राजोआणा को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

डॉ. सविता ने बताया कि राजोआणा को फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा। उसे बुधवार रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। तब से वह यहीं पर उपचाराधीन है। राजिंदरा अस्पताल में उसकी बहन कमलदीप कौर भी हालचाल पूछने आई थी।

 

बहन कमलदीप कौर ने आरोप लगाए हैं कि सरकारी एजेंसियां उसके भाई को मरवाना चाहती हैं। कमलदीप कौर ने कहा कि राजोआणा को जेल में खाने में कुछ मिलाकर दिया गया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।

कमलदीप ने राजोआणा की सुरक्षा के लिए जेल में पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। उधर, जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने कहा कि फांसी की सजा पाने वाले कैदियों को खाना सीनियर अधिकारियों की निगरानी में दिया जाता है। इसलिए कमलदीप के आरोप निराधार हैं।

नवांशहर में डेंगू ने युवक की जान ली

रेलवे रोड पर इंडियन बैंक वाली गली में रहने वाले एक युवक सोनू की डेंगू के कारण शुक्रवार को मौत हो गई। पीड़ित लुधियाना के डीएमसी में दाखिल था और कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था। सोनू के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।

उनके अंतिमसंस्कार के लिए ही सोनू दक्षिण अफ्रीका से आया था और 6 अक्तूबर को उसकी वापसी थी लेकिन उसे डेंगू हो गया। डेंगू की पुष्टि होते ही परिजन उसे लुधियाना के डीएमसी ले गए जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

 

Back to top button