पीरियड्स के समय लड़कियां इन चीजों से बना लें दूरी, दर्द हो जाएगा छूमंतर

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। कुछ लड़कियों के पेट में इतना ज्यादा दर्द होता है कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। जिसका सीधा असर हमारे काम पर पड़ता है। बता दें कि दर्द की वजह ठीक से खान-पान नहीं करना भी हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ ऐसे टिप्स जिसे पीरियड्स के दौरान अपनाने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है। पीरियड्स के समय लड़कियां इन चीजों से बना लें दूरी, दर्द हो जाएगा छूमंतर
पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियों को ब्लोटिंग कैम्प्स और तेज पेट दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में अगर आप दर्द से बचना चाहती हैं तो पीरियड्स के दौरान इन पांच चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करें। 
पीरियड्स के दौरान ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन ना करें। इससे पेट की दर्द की समस्या ज्यादा होती है। डिब्बे में बंद की गई चीजों को ना खाएं क्योंकि उसमें सोडियम और नमक की मात्रा ज्यादा होती है। 
जितना ज्यादा हो सके कैफिन का सेवन भी कम करें क्योंकि यूटरस के वेसल्स को टाइट कर देता है। जिसे कैम्प्स की समस्या आपको ज्यादा होने लगती है। 
इन मुश्किल दिनों में आप चीनी ना खाकर आप खजूर और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। दूध से बनी चीजों का सेवन ना करें इसे आपके पाचन शक्ति में दिक्कत आ सकती है। 
Back to top button