पीएल पुनिया:’बेनी नहीं, कांग्रेस से चली गई गंदगी’

images (1)राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया कांग्रेस के प्रमुख दलित चेहरों में शुमार होते हैं। दलितों के बीच उन्होंने अच्छी पकड़ व पहुंच बना रखी है। वे नहीं मानते कि बेनी प्रसाद वर्मा के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को नुकसान होगा।

कहते हैं, बेनी कांग्रेस में थे तो गंदगी ही फैला रहे थे। निष्ठावान व समर्पित कांग्रेसियों की बलि ले रहे थे। कांग्रेस का तो कुछ लाभ नहीं हो रहा था। उनका स्वार्थ जरूर सध रहा था। वे नहीं गए हैं, कांग्रेस की गंदगी चली गई। बेनी घोर अवसरवादी हैं, यह उन्होंने साबित भी कर दिया।

– बेनी के जाने से कांग्रेस पर क्या असर पड़ेगा?

कोई असर नहीं पड़ेगा। बेनी कांग्रेस से नहीं गए हैं, बल्कि गंदगी चली गई है। गंदगी साफ होने के बाद घर या सामान जैसे चमकने लगता है, कांग्रेस वैसे ही चमकने लगी है। आस्तीन के सांपों का चला जाना ही ठीक है। वह खाते कांग्रेस की थे, लेकिन काम दूसरों का कर रहे थे। कांग्रेस की जड़ों में मट्ठा डाल रहे थे। उनके जाने से कांग्रेस खिलेगी। काम करने वालों को मौका मिलेगा।

Back to top button