पीएम मोदी की बिहार के गोपालगंज में रैली : बोले- बिहारियों का अपमान नीतीश को भारी पड़ेगा

modi650_650x400_61446183966बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनावों के लिए पीएम मोदी की आज बिहार में दो रैली हैं। गोपालगंज में अपनी आज की पहली रैली करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और महागठबंधन पर एक बार फिर तीखा निशाना साधा। पीएम मोदी ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने भोजपुरी में लोगों का अभिवादन किया।
पढ़ें वे खास बातें, जो उन्होंने इस रैली में कहीं—

–  मैं लोकसभा चुनावों में भी आपके बीच आया था और अब एक बार फिर यहां आया हूं। महास्वार्थ बंधन अनाप-शनाप बोल रहा है। इनकी गालियों की डिक्शनरी खाली हो गई और इसलिए वे रोज नई नई गालियां गढ़ रहे हैं।

– जिन्होंने बिहार पर राज किया है, वे लोग कहते हैं कि मोदी की रैली में जो लोग आते हैं, वे पैसे दे कर लाये जाते हैं। ऐसा कह कर वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

–  कारण ये नहीं है कि मोदी ने कोई गलती की है बल्कि कारण यह है कि आपको जो प्रेम है, उसे वे पचा नहीं पा रहे हैं।

– एनडीए की रैली जब सफल होती है तो उनकी भाषा का स्तर नीचे गिर जाता है। जिन्होंने 35 साल बिहार पर राज किया है, वे चुनाव में ऐसी भाषा का चयन क्यों कर रहे हैं

–  मोदी को गालियां देते देते थक गए तो बिहारियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहारियों का अपमान नीतीश को महंगा पड़ेगा।

 

Back to top button