पिकूं डॉक्टर के पास गया…पिंकू: डॉक्टर साहब एक समस्या है?

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं। कुछ जोक्स, जो तनाव के लिए दवा समान है।

जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।

1.

पिकूं डॉक्टर के पास गया…

पिंकू: डॉक्टर साहब एक समस्या है।

डॉक्टर: क्या परेशानी है?

पिंकू: जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।

डॉक्टर: ऐसा कब होता है?

पिंकू: फोन पर बात करते वक्त।

डॉक्टर: भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

2.

टीवी पर फैशन शो देख रहे पति के सामने खड़ी होकर पत्नी बोली…

पत्नी-अब भी तुम ये सब देखते हो ?

पत्नी-सासु मां की कसम, इन्हें मैं नफरत निगाहों से देख रहा हूं।

3.

घर से भागी बेटी के लौटने पर गुस्से में मां बोली…

मां-कलमुंही, अब क्या लेने आई हो?

लड़की: आपकी बनारसी साड़ी।

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

Back to top button