पाक ने तोड़ा सीजफायर, एक की मौत

download-36जम्‍मू, 24 अक्‍टूबर. पाकिस्तानी सैनिकों ने 52 दिन बाद शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर  फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्‍तान की तरफ से  आज दो बार फायरिंग हुई।  पहले शाम करीब पांच बजे जम्मू के सांबा सेक्टर में आम लोगों को निशाना बनाया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए। फिर देर रात करीब 11 बजे सांबा में ही दोबारा फायरिंग करने लगा।

असैन्य मजदूरों को बनाया निशाना
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर पाकिस्तान रेंजर्स ने बगैर उकसावे के गोलीबारी की, सांबा सेक्टर के बीएसएफ नाका और असैन्य मजदूरों को निशाना बनाया जो भारतीय सरजमीं के अंदर निर्माण कार्य कर रहे थे।
 
दिया मुंहतोड़ जवाब
उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी शाम साढे पांच बजे थमी। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती खबरों के मुताबिक निर्माण कार्य में लगे तीन नागरिक गोलियां लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक घायल की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा।
 
52 एमएम के मोर्टार दागे
पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात सांबा सेक्टर में ही गोलीबारी की। अबकी बार चार चौकियों को निशाना बनाया। 52 एमएम के मोर्टार दागे। छोटे हथियारों से भी फायरिंग करते रहे। सांबा के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने घायलों का सांबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

साम्बा के एसएसपी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया। अन्य घायलों का सांबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।’ 53 दिनों की शांति के बाद पाकिस्तान की ओर से आज का संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ है।
 
बता दें कि बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच 12 सितंबर को हुई महानिदेशक स्तर की वार्ता के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन रुका था।
 
Back to top button