पहले वो प्रेमी थे…फिर पति-पत्नी हुए…अब हैं भाई-बहन

marriage-415x260अहमदाबाद। असल जिन्दगी की यह ऐसी कहानी है जिस पर फिल्म बन सकती है। इसमें प्यार, रोमांच, सस्पेंस, धोखा, ब्रेकअप, पुलिस सब कुछ है। बात है अहमदाबाद की। यहां रहने वाले एक लड़का-लड़की में प्यार हुआ। प्रेमी जोड़े ने बिना घर में बताए चुपके से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ महीनों बाद एक ऐसा राज खुला जिसे सुनकर दोनों के होश उड़ गए। हुआ ये कि लड़की ने जिस लड़के से शादी रचाई थी वह उसका भाई निकला। सच सामने आने पर लड़़के ने लड़की से सारे रिश्‍ते तोड़ दिए। परेशान लड़की ने इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा कर इंसाफ माँगा है।

husband-wife-hands

एक शादी से शुरू हुई लव स्टोरी

इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक शादी में हुई। लड़का-लड़की वहीँ मिले। बातचीत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगीं और बातें प्यार में बदल गईं। मोहब्‍बत इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोस्तों से बात की। गांधीनगर के बाहर चुपचाप दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी कर ली। इसे कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया।

sad-wife

फैमिली फंक्‍शन में खुला राज़

इसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर रहने लगे। जब-तब मिलते रहते। कई महीने गुजर गए। एक दिन फैमिली फंक्शन में दोनों की फिर से मुलाकात हो गई। वहीं रिश्तेदारों से लड़की को पता चला कि उसका पति उसका फर्स्ट कज़न है तो उसके होश उड़ गए। इस खुलासे से चौंके कपल ने फंक्‍शन में तो चुप्पी साधे रखी लेकिन बाद में लड़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ लिए।

lacrima

लड़की ने मांगी पुलिस की मदद

सच सामने आने के बाद लड़की अब महिला पुलिस की सहायता से लड़के से तलाक लेना चाहती है। वह नहीं चाहती कि बाकी की जिंदगी भी वह उसके साथ गुजारे जो रिश्‍ते में उसका भाई है। लेकिन दिक्कत यह आ रही है कि लड़के से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

 

 

Back to top button