पहली बार लेस्बियन महिला ने इस तरह से बच्चे को दिया जन्म, तरीका जानकर हिल जाएगे आप…

एक लेस्बियन कपल ने बारी-बारी से एक बच्चे को अपनी कोख में पालकर उसे जन्म दिया। ऐसा माना जा रहा है यह शायद दुनिया का ऐसा पहला अनोखा केस है। अभी तक ऐसी कोई घटना सुनने में नहीं आई थी जब एक ही बच्चा दो महिलाओं के गर्भ में पला हो।

ऐश्ले और ब्लिस नामक लेस्बियन कपल छह साल से साथ रह रहा था। जून 2015 में उन्होंने शादी कर ली। दोनों महिलाएं मां बनना चाहती थीं, लेकिन लेस्बियन होने के कारण वे प्रेगनेंट नहीं हो सकती थीं। इसलिए उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया।

घर में अचानक होने लगेगी पैसों की बरसात, बस Money Plant के पेड़ में बाँध दें यह 1 चीज

डेली मेल की खबर के अनुसार अमरीका के टेक्सस में रहने वाली ऐश्ले और ब्लिस कॉल्टर नाम के एक लेस्बियन कपल ने बच्चे पैदा करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने मेडिकल साइंस का सहारा लिया और 8500 डॉलर खर्च कर एक आईवीएफ सेण्टर की सेवाएं लीं। बच्चे के जन्म के लिए एग ब्लिस नामक महिला से लिया गया। उसके बाद उसे लैब में एक डोनर के स्पर्म के साथ निषेचित कराया गया।

इसके बाद निषेचित भ्रूण को ब्लिस के गर्भ में डाला गया। लेकिन ब्लिस को बाद में दिक्कत होने लगे और वह बच्चे को गर्भ में नहीं रखना चाहती थी। इसलिए वापस भ्रूण को निकालकर ऐश्ले नामक दूसरी महिला के गर्भ में रखा गया। ऐश्ले ने यह गर्भावस्था की अवधि सफलतापूर्वक पूरी की और जून में एक पूरी तरह स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Back to top button