पब्लिक की भारी डिमांड पर रामायण, महाभारत के बाद सर्कस भी कर रहा है दूरदर्शन पर वापसी

लखनऊ: रामायण और महाभारत के बाद अब दूरदर्शन ने कुछ और पुराने सीरियल्स को टेलिकास्ट करने का ऐलान किया है। अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दूरदर्शन ने इस बारे में जानकारी व्यूअर्स से शेयर की है। इसके अनुसार शाहरुख खान का पाप्युलर शो ‘सर्कस’ संडे को रात 8 बजे से डीडी नेशनल पर टेलिकास्ट होगा, और व्योमकेश बक्शी सुबह 11 बजे से आयेगा।
फिल्मों में आने से पहले शाहरुख ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे धारावहिकों में नज़र आए थे। डीडी नेशनल ने ट्वीट किया कि शेखरन @डीडी नेशनल पर वापस आ गया है, दोस्तों घर पर रहें और अपने फेवरेट एसआरके को ‘सर्कस’ टीवी सीरीज में 28 मार्च को रात 8 बजे से देखें। पीटीआई के मुताबिक 1989 में आये सर्कस सीरियल को अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था। ये धारावाहिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान डेब्यु टीवी शो था।इस शो में रेणुका शहाणे और एक्टर/ अब फेमस फिल्ममेकर आशुतोष गोवारीकर किंग खान के को-एक्टर थे।
डिटेक्टिव शो व्योमकेश बक्शी भी होगा टेलीकास्ट
“सर्कस” के अलावा, रजित कपूर-स्टारर डिटेक्टिव शो व्योमकेश बक्शी का भी दूरदर्शन पर पुन प्रसारण होगा। ये सीरियल 28 मार्च से सुबह 11 बजे केवल डीडी नेशनल पर आयेगा ये जानकारी भी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। इससे पहले 21 दिन के लॉकडाउन में दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक में रिलीज रामानंद सागर के ‘रामायमण’ और बी आर चोपड़ा के ‘महाभारत’ सीरियल का रिटेलिकास्ट शुरू हो गया है। आईएएनएस की मानें तो जल्दी ही मिलिंद सोमन स्टारर ‘कैप्टन व्योम’, मुकेश खन्ना का ‘शक्तिमान’, ‘मालगुडी डेज’, ‘हम लोग’, ‘अलिफ लैला’ और ‘फौजी’ जैसे फेमस शोज भी प्रसारण के लिए तैयार हैं।

Back to top button