पति को गुटखा खाने से किया मना तो शख्‍स ने पत्नी के साथ ही कर दिया ये काम

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर गुटखा खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गणेशपुर निवासी लोकेश की शादी छह महीने पहले काजल के साथ हुई थी। लोकेश के परिजनों के मुताबिक, काजल अपने पति लोकेश की शराब और गुटखे की लत से बहुत परेशान थी। शुक्रवार की दोपहर काजल ने लोकेश को गुटखा खाने से रोका था। जिसके बाद गुस्से में आकर लोकेश ने तमंचे से अपनी पत्नी काजल पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई।
Also Read : योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर अपराधियों को दे रही कड़ा संदेश
जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल काजल को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
Also Read : राजस्‍थान : अज्ञात बीमारी से सात में से छह बेटों की मौत, पति भी कैंसर से चल बसा
इंस्पेक्टर हस्तिनापुर ने बताया कि काजल के पिता रणवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद आरोपित लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
The post पति को गुटखा खाने से किया मना तो शख्‍स ने पत्नी के साथ ही कर दिया ये काम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button