पटवारी भर्ती घपले में नाम सामने आने के बाद धामी सरकार का सख्त एक्शन देखने को मिला

पटवारी भर्ती घपले में नाम सामने आने के बाद भाजपा नेता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का सख्त एक्शन देखने को मिला है। सरकार ने भाजपा से निष्कासित और मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल के प्रधानी के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। उप प्रधान को वित्तीय और प्रशासनिक दायित्व देने के आदेश जारी कर दिए गए।

पचास हजार का फरार इनामी प्रधान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। जनवरी में हुई पटवारी, लेखपाल परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में भाजपा के तत्कालीन मंगलौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम सामने आया था। धारीवाला मोहम्मदपुर जट्ट से ग्राम प्रधान का चुनाव भी जीता था।

भर्ती घपले में नाम सामने आने के बाद उसने प्रधान पद की व्यस्तता और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में भाजपा ने उसे संगठन से बाहर कर दिया। उसके खिलाफ कनखल (हरिद्वार) थाने में मुकदमा दर्ज है।

Back to top button