पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चंडीगढ़ में घोषणा की है कि पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात केजरीवाल बरनाला शहर में एक रैली के साथ लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के दौरान व्यक्त किए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा हार जाएगी
अरविंद केजरीवाल ने यहां से करीब 130 किलोमीटर दूर संगरूर में मीडिया से कहा कि लोग एक बदलाव चाहते हैं। वे मोदी सरकार से तंग आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा हार जाएगी। केजरीवाल ने आप पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिसमें सांसद भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और विधायक अमन अरोड़ा शामिल थे। आप ने अक्टूबर में लोकसभा सीट के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। ये सीटें हैं संगरूर, फरीदकोट, होशियारपुर, अमृतसर और आनंदपुर साहिब।
ये भी पढ़ें :-करीना कपूर खान कांग्रेस के टिकट पर भोपाल से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 
पंजाब से आप के दो सांसद, धरमवीरा गांधी और हरिंदर खालसा, जिन्हें अगस्त 2015 में आप से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें अब तक पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित नहीं किया गया है। उनका निलंबन भी निरस्त नहीं किया गया है। आप ने दो मौजूदा सांसदों भगवंत मान (संगरूर) और साधु सिंह (फरीदकोट) की उम्मीदवारी बरकरार रखी है।
आप ने 2014 के आम चुनावों में पंजाब में चार लोकसभा सीटें जीती थीं
आप ने 2014 के आम चुनावों में पंजाब में चार लोकसभा सीटें जीती थीं। 2014 में आप उम्मीदवारों ने अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी उस चुनाव में देश में कहीं और एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी थी। पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। मार्च 2017 से राज्य में कांग्रेस सत्ता में है। आप ने पंजाब में पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के खिलाफ तीसरे विकल्प के रूप में बहुत सारी उम्मीदें दिखाई थीं, लेकिन पिछले दो वर्षों से पार्टी में अंदरूनी विवाद व विद्रोह की खबरें आती रही हैं। विधायक सुखपाल सिंह खैरा, एच.एस. फुल्का और बलदेव सिंह पार्टी छोड़ चुके हैं। फुल्का विधायक पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं।

Back to top button