पंचायत चुनाव अपडेट: जानिये कौन जीता कौन हारा

यूPanchayat-Electionपी की जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनावो में  अबतक के  प्रमुख नतीजे इस प्रकार हैं.

बुलंदशहर-सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बादल यादव चुनाव हारे,विधायक संगीत सोम के रिश्तेदार अजय मान चुनाव हारे,सपा नेता शशांक भाटी और ममता यादव चुनाव जीते,बीएसपी समर्थित महेंद्र भैय्या चुनाव जीते

रामपुर-जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल चुनाव जीते,परिवार से पत्नी,सास और नौकर भी जीते चुनाव,बिलासपुर,सैदनगर से जीते सपा से निष्कासित हाफिज

सहारनपुर-नेवादा गांव में मंत्री के समर्थक बीडीसी चुनाव हारे,सपा के नवनिर्वाचित कैबिनेट मंत्री है साहब सिंह सैनी,मंत्री के खुद के गांव नेवादा में नहीं जीते समर्थक

लखीमपुर खीरी-सांसद रेखा वर्मा की मां बीडीसी चुनाव जीतीं,कानपुर की रहने वाली हैं रेखा की मां उर्मिला कटियार,MP के गांव मकसूदपुर में बीजेपी प्रत्याशी को मिले 25 वोट,सांसद प्रतिनिधि के गांव भौनापुर में भी मिले 25 वोट

हमीरपुर-कुनेहटा सीट से निर्वाचित अंजलि सिंह के पति पर केस,प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन का केस किया दर्ज,मौदहा कोतवाली में विजय जुलूस निकालने पर केस

सहारनपुर-गांव की गवर्मेंट में ‘हाथी’ का परचम लहराया,49 जिला पंचायत सीटों में 25 पर BSP का कब्जा,सपा 7, बीजेपी 8, कांग्रेस 6, निर्दल 3 जीते

जौनपुर-जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा चौधरी चुनाव हारीं,वार्ड-51 से सपा समर्थित रमेश यादव चुनाव जीते ,पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल जिला पंचायत सदस्य बनीं

सुल्तानपुर-चांदनी किन्नर जिला पंचायत सदस्य बनीं,वार्ड-4 से चांदनी किन्नर चुनाव जीतीं

संतकबीरनगर-राज्यमंत्री शंखलाल मांझी की पत्नी चुनाव हारीं,वार्ड-31 से अंजली मांझी जिला पंचायत चुनाव हारीं

जालौन-सदर विधायक दयाशंकर वर्मा के भतीजे हारे,दिरावटी से प्रत्याशी बालकृष्ण चुनाव हारे,सपा समर्थित पूनम जिला पंचायत सदस्य चुनी गई

फिरोजाबाद-सपा विधायक रामवीर यादव की पत्नी,बेटे जीते,वार्ड-11 से अमोल यादव,वार्ड-9 मीरा देवी जीतीं,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिया भी जीतीं,विधायक रामवीर यादव की बहन हैं रामसिया

हरदोई-जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते संदीप वर्मा,पूर्व बसपा मंत्री रामपाल वर्मा के भतीजें हैं संदीप, कोथावा ब्लॉक के कोथावा द्वितीय से जीते संदीप

हरदोई-सांडी ब्लॉक से सपा जिला महासचिव की पत्नी जीतीं,जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती अनीता यादव

बांदा-सपा विधायक विशंभर यादव की पत्नी जीतीं,वार्ड-11 से रमा यादव बनीं जिला पंचायत सदस्य

अमरोहा-सपा जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी की पत्नी चुनाव हारीं,वार्ड-7 से जगवती सैनी जिला पंचायत का चुनाव हारीं

वाराणसी-वाराणसी से पंचायतचुनाव की चौकाने वाली खबर,पीएम मोदी के गांव जयापुर से BJP प्रत्याशी रिंकूसिंह जिलापंचायत चुनाव हारे

ललितपुर-जेल में बंद ज्योति सिंह चुनाव जीतीं,खखौरा से जिला पंचायत सदस्य बनीं ज्योति सिंह,थाने का घेराव करने के मामले में बंद

जालौन-बीजेपी सांसद के बेटे जयभान सिंह की करारी हार,जालौन-गरौठा-भोगनीपुर से बीजेपी सांसद है भानुप्रताप,दिरावटी से चुनाव हारे

मैनपुरी-तोताराम यादव के जीवन की सबसे बड़ी हार,बूथ लूटने के बाद भी 20वें नबंर पर तोता,तोताराम को महज 412 वोट ही मिले

मेरठ-मंत्री शाहिद मंजूर का बेटा भी चुनाव जीता,नवाजिश ने 800 वोटों के अंतर से चुनाव जीता

मेरठ-सपा नेता अतुल प्रधान की पत्नी 5100 वोटों से चुनाव जीती,समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं अतुल प्रधान

गाजीपुर-गाजीपुर में प्रशासन की अंधेरगर्दी,मंत्री कैलाश यादव के हार रहे बेटे को जबरन जितवाया,मंत्री का बेटा रात 899 वोटों से पीछे था,प्रशासन ने मतगणना रुकवा दी थी,मंत्री के हारे प्रत्याशी बेटे को जीता बताया,गाजीपुर में फायरिंग,हंगामा और भारी तनाव

आजमगढ़-सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव डीडीसी का चुनाव जीते,जेल में बंद गैंग माफिया अमरजीत यादव को हराया,जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव भी चुनाव जीती,सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की बहू हैं मीरा यादव

जौनपुर-कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र,बहू विजयी,राज्यमंत्री जगदीश की पत्नी भी BDC का चुनाव जीतीं

कानपुर देहात-सपा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव के पुत्र,पत्नी विजयी,वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला यादव,पति विजयी,सपा विधायक राम स्वरूप सिंह गौर के नाती नीरज सिंह विजयी,राजपुर द्वितीय से बसपा प्रत्याशी साकेत पाल विजयी

फिरोजाबाद-सपा विधायक की पत्नी हारी और पुत्र जीता,जिला पंचायत सदस्य वार्ड 31 से विजय प्रताप जीते,जिला पंचायत सदस्य वार्ड 29 से रामसखी हारी

बलरामपुर-जंतु उद्यान मंत्री की पत्नी,बेटे,बहू तीनों हारे,जिला पंचायत सदस्य के लिए लड़ रहे थे तीनों,सदर विधायक के भाई की पत्नी भी चुनाव हारी,सपा जिला अध्यक्ष ओमकार पटेल DDC का चुनाव हारे

सीतापुर-हरगांव से जिला पंचायत सदस्य विवेक भारती जीते,पूर्व मंत्री और बसपा विधायक रामहेत भरती के बेटे हैं विवेक

मेरठ-कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश जीते,वार्ड 31 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते,छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान की पत्नी जीतीं,वार्ड 22 से अजय हारे,योगेश बदौरा की पत्नी जीतीं,जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल हारे

कानपुर-पूर्व सांसद राकेश सचान की पत्नी,बहन जिला पंचायत जीतीं,निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी हारी,भाभी जीतीं,कानपुर में 789 BDC,32 जिला पंचायत की हैं सीटे
कौशाम्बी-क्षेत्र पंचायत सदस्य के 560 परिणाम घोषित,162 क्षेत्र पंचायतों का परिणाम आना बाकी,14 प्रत्याशी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने

वाराणसी-जिला पंचायत चुनाव की मतगणना 85 फीसदी पूरी,बीडीसी के 1199 पदों में 1017 का परिणाम घोषित,जिला पंचायत सदस्य के 48 सीटों पर मतगणना जारी,जनपद के 8 ब्लॉकों पर चल रही मतगणना

अमेठी-अमेठी में पंचायत चुनाव में कांग्रेस साफ,जिला पंचायत की 8 सीटों में हारी कांग्रेस,अमेठी में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली,समाजवादी पार्टी ने अमेठी में 5 सीटें जीतीं,3 सीटों पर बीएसपी समर्थित प्रत्याशी आगे,मंत्री गायत्री प्रजापति के कई समर्थक जीते

रायबरेली-कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे के भाई 490 वोटों से हारे,रोहनियां द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारे

पीलीभीत-मतगणना में धांधली के आरोप में जमकर हंगामा,हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने किया पथराव,समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सपा प्रत्याशी प्रियंका गंगवार पर धांधली का आरोप,बीसलपुर क्षेत्र के वार्ड-30 में समर्थकों का हंगामा

हमीरपुर-जिला पंचायत जलालपुर से सपा प्रत्याशी डॉ वंदना जीतीं,सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के करीबी रिश्तेदार हैं डॉ वंदना,बसपा प्रत्याशी विमलेश यादव को डॉ वंदना ने हराया

आजमगढ़-हाफिजपुर से प्रमोद यादव चुनाव जीते,जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते ,कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के हैं भतीजे

महोबा-समाजिक परिवर्तन मंच के बुंदेलखंड प्रभारी विजयी,कबरई ब्लॉक के पसवारा सीट से हरि सिंह वर्मा जीते,चरखारी ब्लॉक के गौरहारी सीट से माधुरी जीतीं,जैतपुर ब्लॉक से ममता रमेश यादव भी विजयी,पनवाड़ी ब्लॉक से जिला पंचायत प्रत्याशी ज्ञान देवी जीतीं

गोंडा-भाजपा सांसद ब्रज भूषण सिंह की पत्नी विजयी,नवाबगंज सीट से विजयी हुईं केतकी सिंह,जिला पंचायत सदस्य पद से प्रत्याशी हैं केतकी सिंह

सीतापुर-सपा महिला ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष के पति-बेटा हारे,गीता सिंह है सपा महिला ईकाई की प्रदेश अध्यक्ष,कारागार राज्यमंत्री रामपाल सिंह की दोनों बेटियां हारी

झांसी-जिला पंचायत भरोसा से सपा प्रत्याशी दीपेंद्र यादव जीते,चुनाव में विधायक दीपक यादव के भाई सुभाष यादव हारे,3600 वोटों के अंतर से दीपेंद्र ने विधायक के भाई को हराया
लखीमपुर खीरी-पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी की भाभी की जीती,धौराहरा तृतीय पर की जीत हासिल

हरदोई-जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल चुनाव जीतीं,बावन से जिला पंचायत सदस्य बनीं कामिनी अग्रवाल,सपा सांसद नरेश अग्रवाल की अनुज बहू हैं कामिनी

कानपुर देहात-माफिया सूरज सिंह की पत्नी रुचि सिंह विजयी,रसूलाबाद ब्लॉक के वार्ड-2 से जिला पंचायत चुनाव जीतीं,रसूलाबाद प्रथम से सुंदर लाल पांडे जिला पंचायत का जीते,जाजमऊ सीट से सतेंद्र सिंह की पत्नी रागनी भदौरिया जीतीं,संदलपुर प्रथम से मंगल सिंह की पत्नी मंजू सिंह विजयी,कठैती सीट से पिंटू सेंगर की मां विजयी

बाराबंकी-मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई अशोक सिंह जीते,हैदरगढ़ सीट से जिला पंचायत चुनाव जीते,बसपा प्रत्याशी जावेद को भारी मतों से हराया

वाराणसी-जिला पंचायत सदस्य चुनाव में डॉ सुजीत सिंह जीते,माफिया डॉन ब्रजेश सिंह का भतीजा डॉ सुजीत सिंह,सेवापुरी ब्लॉक के सेक्टर 2 से चुनाव जीते डॉ सुजीत

बस्ती-मंत्री रामकरन आर्य के बेटे जिला पंचायत चुनाव हारे,कुदरहा ब्लॉक के त्रितीय सीट से प्रत्याशी थे विक्रम आर्य,सपा युवजन सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव हारे,कुदरहा द्वितीय सीट से जिला पंचायत प्रत्याशी थे

लखनऊ-जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर चुनाव जीते,गोसाईगंज वार्ड-3 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित,विजय बहादुर की पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य बनीं

Back to top button