न आटा चाहिए, न टाटा, हमें चाहिए पाकिस्तान में सन्नाटा

भारत सरकार के मंत्री इन दिनों पाकिस्तान पर जुबानी सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। ये रणनीतिक चाल है या फिर इन मंत्रियों की निजी राय है ये बहस का विषय हो सकता है। लेकिन पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। पहले रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर का परमाणु हमले वाला बयान और अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ताजा बयान। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान, पाकिस्तान में हाहाकार मचाने के लिए काफी हैं। गृहमंत्री राजनाथ ने पाकिस्तान को लेकर लखनऊ में एक बड़ा बयान दिया है। बयान भी उस भाषा में दिया है जो उत्तर प्रदेश में आम बोलचाल में प्रयोग की जाती है। कार्यक्रम था भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र का। वहां पर भोजपुरी भाषा में राजनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ जो हुंकार भरी है वो पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।

न आटा चाहिए, न टाटा, हमें चाहिए पाकिस्तान में सन्नाटा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बोलते हुए कहा कि मौका है कि वो सुधर जाए। भारत का धैर्य जवाब दे रहा है। उन्होने भोजपुरी में कहा कि न हमें आटा चाहिए, न टाटा चाहिए, हमें तो पाकिस्तान में सन्नाटा चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि आज सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। इसके खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना पड़ेगा। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक देश है। पाकिस्तान आतंकियों के लिए जन्नत के जैसा है। वहां पर आतकी खुलेआम घूमते हैं। गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि जनता आटे-दाल से ज्यादा पाकिस्तान में सन्नाटा चाहती है। गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि भोजपुरी बोलने वाले से आप पूछेंगे तो वो यही कहेगा कि ना हमें आटा चाही, ना हमें टाटा चाही, हमे पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।

राजनाथ सिंह ने जब ये बातें कहीं तो कार्यक्रम तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने जोरदार तालियां बजाईं। भोजपुरी भाषा को लेकर भी गृहमंत्री राजनाथ ने कुछ बातें कहीं। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार भोजपुरी भाषा को लेकर गंभीर है। सरकार इस भाषा की बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। हमारी सरकार नो भोजपुरी गायन के लिए मालिनी अवस्थी को पद्मश्री पुरस्कार दिया। शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी ने भोजपुरी रिसर्च सेंटर को लेकर गंभीर प्रयास किए जो सराहनीय हैं। गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि भोजपुरी भाषा देवनागिरी से अलग है। हम सभी भोजपुरी भाषा का सम्मान करते हैं। फिल्मों ने भी भोजपुरी भाषा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार भोजपुरी भाषा के विकास के लिए सतत प्रयास कर रही है। यूपी चुनाव से पहले राजनाथ का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है।

Back to top button