नौ हफ्ते बाद जेब में हैं करोड़ों, एक हफ्ता और चलेगी

‘उरी’ नौ हफ्तों से भारतीय टिकट खिड़की पर जमी हुई है। बीते हफ्ते इसने 1.64 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस हफ्ते की कमाई के बाद इसकी जेब में 242.83 करोड़ रुपए की भारी रकम है। लगता है अभी एक हफ्ता यह फिल्म डटी और रहेगी।

आठवें हफ्ते में इसे 3.83 करोड़ रुपए मिले। सातवें हफ्ते में ‘उरी’ ने 6.68 करोड़ कमाए थे। छठे हफ्ते की कमाई 11.58 करोड़ रुपए थी। पांचवें हफ्ते में इसे 18.74 करोड़ रुपए मिले थे। चौथे हफ्ते में इसे 29.34 करोड़ हासिल हुए थे। तीसरा हफ्ता 37.02 करोड़ लाया था। दूसरा हफ्ता 62.77 करोड़ का था और पहले हफ्ते में इसे 71.26 करोड़ रुपए मिल गए थे। यह सफर है इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का।

बता दें कि इस फिल्म को 35 करोड़ रुपए में बनाया गया था। 7 करोड़ इसके प्रचार पर खर्च हुए। इस तरह केवल 42 करोड़ में तैयार हुई फिल्म अपनी लागत का छह गुना कमा चुकी है।’उरी’ फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है। इस फिल्म में ‘देवों के देव महादेव’ से खासे लोकप्रिय हुए मोहित रैना भी हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। ‘उरी’ को औसत तीन स्टार की रेटिंग भी मिली है। विक्की कौशल की सिंगल रिलीज की बात की जाए तो यह अभी तक की उनकी सबसे बड़ी रिलीज है।

Back to top button