नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सीएमएस छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के कक्षा-4 के मेधावी छात्र संविद जसाल ने साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल साइंस ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने गोल्ड मैडल अर्जित किया। विदित हो कि भावी पीढ़ी में विज्ञान व गणित के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह ओलम्पियाड प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सी.एम.एस. छात्र भारी संख्या में चुने जाने का कीर्तिमान बना रहे हैं। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Back to top button