नुकसान तो बहुत सुने होगे लेकिन गर्भनिरोधक गोलियों के ये फायदे जानकर, हर कोई हो जाएगा हैरान

गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं को अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने का एक कारगर उपाय माना जाती हैं। बहुत सी महिलाएं इसका इसी वजह से सेवन करती हैं। लेकिन, उनमें से ज्यादातर महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती की ये गर्भनिरोधक गोलियां सिर्फ अनचाहे गर्भ से ही राहत नहीं दिलातीं, बल्कि इन गोलियों के सेवन से महिलाओं की बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

मासिकधर्म चक्र को नियंत्रित करना:

अधिकतर गर्भनिरोधक के पैकेट में 28 गोलिया होती हैं। 21 एक्टिव पिल (हार्मोन्स सहित) और 7 इनैक्टिव पिल्स (हार्मोन्स रहित) होती हैं। आपको आमतौर पर पीरियड्स तब होते हैं जब आप इनैक्टिव पिल्स पर होती हैं। इसलिए, और अधिक ऐक्टिव पिल्स लेकर आप अपने पीरियड्स आगे बढ़ा सकती हैं। 

पीरियड्स के दर्द को ठीक करना:

17 साल के छात्र से 40 साल की टीचर करने लगी सेक्स, फिर छात्र ने सेक्स के दौरान उसके प्राइवेट

यूट्रस द्वारा एक हार्मोन स्रावित होता है प्रोस्टैग्लैंडिंग। इस हार्मोन का उच्च स्तर पीरियड्स में दर्द का कारण बनता है। यह हार्मोन गर्भाशय के संकुचन का कारण बनता है, जिससे क्रैंप्स होते हैं। गर्भनिरोधक गोलियां खाने से ओव्यलैशन कम होता है और प्रोस्टैग्लैंडिंग का स्राव कम हो जाता है। ऐसा होने से दर्द में राहत मिलती है।

रिटिश जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, गर्भनिरोधक गोलियां और गर्भावस्था जैसे कारक शरीर में हारमोन के स्तर को बदलकर कैंसर होने के जोखिम पर असर डाल सकते हैं। अध्ययन की अनुसंधानकर्ता और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की नाओमी एलन ने कहा, ‘‘डिम्बाशय के कैंसर का पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है और इसलिए इस रोग से बचने के लिए बचाव ही एकमात्र तरीका है।’’ बीबीसी ने एलन के हवाले से कहा, ये परिणाम महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकांश महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि गर्भनिरोधक गोलियों को लेने या गर्भवती होने से उनके बाद के जीवन में डिम्बाशय के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

मुंहासे और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर:

मुंहासों की समस्या की सबसे आम वजह शरीर में हार्मोन का असंतुलित होना है। गर्भनिरोधक गोलियां शरीर में हार्मोन्स को नियंत्रित करने का काम ही करती हैं। इसके अलावा, इनकी वजह से एस्ट्रोजेन्स कम स्रावित होते हैं। इन वजहों से मुंहासे की समस्या अपने आप ही दूर हो जाती है।

Back to top button