निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किये ये बड़े ऐलान

निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान
एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान।
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा। 20 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।
3 महीने तक गरीबों को 5 किलो चावल या गेंहू फ्री दिया जाएगा।
3 करोड़ बुजुर्ग, विधवा और विकलांग लोगो को ₹1000 महीना अगले 3 महीने तक।
जन धन महिला खाता धारकों को अगले 3 महीने तक ₹500 हर महिना। करीब 20 करोड़ महिलाओं को फायदा।
उज्ज्वला योजना के तहत 3 महीने तक 3 सिलिंडर फ्री। 8.70 करोड़ बी पी एल कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा। 8 करोड़ महिलाओं को भी फायदा।
मनरेगा के तहत अब मज़दूरों को ₹202 मिलेंगे।
3 महीने तक सरकार EPF एकाउंट में पैसे डालेगी। ₹15,000 सैलरी वालों का EPF सरकार देगी।

Back to top button