नाक की डिजाइन से पल भर में समझें सामने वाले की पर्सनैलिटी

कहा जाता है कि नाक-नक्ष बहुत कुछ कहते हैं। ये इंसानों की पर्सनैलिटी बयां करते हैं। चीजों के प्रति उसके रवैये को उजागर करते हैं। अगर इस बारे में समझ हो तो पल भर में समझा जा सकता है कि अगला शख्स किस स्वभाव का है। चीजों को किस तरह देखते और उनसे निपटता है। आज हम आपको इन्हीं बारीकियों के बारे में बताएंगे। समझाएंगे कि कैसी डिजाइन की नाक वाले लोग किस स्वभाव और पर्सनैलिटी के होते हैं। शुरुआत करते हैं सीधी-सपाट नाक वालों से। इस तरह की नाक को ग्रीक स्टाइल नोज़ कहा जाता है। जिन लोगों के नाक की डिजाइन ऐसी होती है। वे बेहद काबिल, हुनरमंदर और तार्किक लोग होते हैं।

नाक की डिजाइन से पल भर में समझें सामने वाले की पर्सनैलिटी

हल्की सी उठी या मुड़ी हुई नाक होती है, तो उसे रोमन नोज़ कहते हैं। ऐसी नाक वाले कमाल की इच्छाशक्ति के मालिक होते हैं। वे अपने निर्मय लेने में सक्षम होते हैं। समय की कीमत समझते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं और दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं।

छोटी नाक को स्नब नोज़ कहा जाता है। जिनकी इस तरह की नाक होती है, वे हर जगह पसंद किए जाते हैं। हालांकि, इन लोगों के साथ एक शिकायत होती है कि ये थोड़े इम्मैच्योर होते हैं।

अब बारी आती है उनकी, जिनकी नाक के बीच में मोड़ होते हैं। ये लोग सेलेस्टियल नोज़ वाले होते हैं। व्यव्हार में आशावादी, सेक्सुअली काफी एक्टिव और ईमानदार होते हैं। वहीं, लंबी नाक वालों को न्यूबियन नोज़ वालों के तौर पर जाना जाता है। ये जिज्ञासु किस्म के प्राणी होते हैं। खुले विचारों वाले। बेहद करिश्माई, जो दूसरों पर अपना जादू छोड़ जाते हैं।

बीच में मुड़ी हुई और किनारों पर नोकदार नाक वालों की डिजाइन हॉक नोज़ के तौर पर जानी जाती है। ऐसी नाक वालों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। ये अपनी शर्तों पर जीवन जीने वाले लोग होते हैं। उधर, बड़ी और नीचे से फैली हुई नाक वाले फ्लेशी नोज़ के मालिक होते हैं। वे दयालु और जल्दी पिघल जाने वाले लोग होते हैं।

 
Back to top button