नाइट लाइफ का असली मजा लेना है तो एक बार जरूर घूमकर आएं लॉस एंजेलिस

बड़ी-बड़ी हस्तियों, भव्य जीवनशैली और जीवंत नाइटलाइफ के लिए पहचाने जाने वाले लॉस एंजेलिस में घूमने का अलग ही अनुभव मिलता है।नाइट लाइफ का असली मजा लेना है तो एक बार जरूर घूमकर आएं लॉस एंजेलिस
मैं भारत से बाहर ज्यादातर अमेरिका गया हूं। अमेरिका के कई शहरों को घूमने का मौका मिला, जिनमें लॉस वेगास, सैन डिएगो और लॉस एंजेलिस प्रमुख हैं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा लॉस एंजेलिस ही पसंद आया। कुछ समय पहले ही मेरा लॉस एंजेलिस जाना हुआ था। लॉस एंजेलिस अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं पूरे अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

इस शहर को अक्सर बोलचाल में ‘एल. ए.’ कहा जाता है। आज लॉस एंजेलिस पूरी दुनिया के सांस्कृतिक, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। लॉस एंजेलिस अमेरिका की फिल्म और टेलीविजन उद्योग का प्रमुख केंद्र है। इसके प्रतिष्ठित हॉलीवुड साइन के पास पैरामाउंट पिक्चर्स, यूनिवर्सल और वार्नर ब्रदर्स जैसे प्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो हैं।

Back to top button