नही जानते होगे आप आम खाने के ये अनोखे फायदे …

कुछ फल गर्मियों के मौसम में आते है जिनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी का मौसम आ गया है और इन दिनों लोग आम का सबसे अधिक सेवन करते हैं। वैसे यह मौसम भी तो आम का ही होता है। ऐसे में आज हम आपको आम से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

आम से सेहत को होने वाले फायदे:

 आम कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम कर सकता है। आम के फल के गूदे में कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। आम कैंसर के खतरे को कम कर देता है।

आम के सेवन से दिल की बीमारी का भी खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

 जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचना है, वो आम खाये क्योंकि आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

 आम का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। आम में लैक्सेटिव यानी पेट को साफ करने का गुण होता है। इसे खाने से कब्ज भी नहीं होता है।

आम में कामोत्तेजक गुण मौजूद होते हैं, जो संभोग की इच्छा को बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ आम में मौजूद विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन का मिश्रण शुक्राणुओं को नष्ट होने से बचाता है।  

Back to top button