नहीं होगा इसरो का निजीकरण, डॉ के. सिवन ने कहा- सरकार के सुधार साबित होंगे बड़े गेम-चेंजर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख डॉ के. सिवन (K Sivan) ने कहा कि इसरो का निजीकरण नहीं होगा। सरकार के सुधार बड़े गेम-चेंजर साबित होंगे।

इसरो की ओर से आयोजित वेबीनार ‘अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता’ (India’s Potential in Space Sector) में इसरो चीफ सिवन ने कहा कि इसरो को लेकर भी कई तरह के भ्रम फैले हुए हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि इसरो का निजीकरण नहीं हुआ है। असल में पूरी व्यवस्था में निजी क्षेत्र को स्पेस गतिविधि में शामिल करने की है और यह काम इसरो ही कर रहा है। 

Back to top button