नहीं रहे रघुवंश प्रसाद, गत दिनों राजद से दिया था इस्तीफा

डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का 74 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया है। वह एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे। दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इससे पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह पटना के एम्स में भर्ती हुए थे। बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया था। गत दिनों उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया था।

उल्लेखनीय है कि रघुवंश पसाद सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद वह पटना के एम्स में भर्ती हुए थे। बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया था। इलाज के दौरान उन्‍होंने 10 सितंबर को पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था। हालांकि उनके इस्‍तीफे को पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने स्‍वीकार नहीं किया था। रघुवंश प्रसाद कद्दावर नेता थे। उनके निधन पर बिहार और दिल्ली में शोक की लहर है। जेडीयू नेता केसी त्‍यागी ने शोक प्रकट करते हुए इसे राजनीति की पूरणीय क्षति बताया है।
The post नहीं रहे रघुवंश प्रसाद, गत दिनों राजद से दिया था इस्तीफा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button