नवरात्रि के दौरान सपने में माँ दुर्गा कई रूपों में आ सकती हैं नजर ,तो आईए जानिए इन सपनों का अर्थ..

स्वप्न शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा व्यक्ति को सपने में दर्शन देकर शुभ या फिर अशुभ संकेत देती हैं जिन्हें व्यक्ति सही समय में समझकर खुद को सतर्क कर सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में।

नवरात्रि जल्द ही शुरू होने वाली है। अधिकतर घरों में मां के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। नवरात्रि के दौरान हर कोई भक्तिमय रहता है। व्रत रखने के साथ-साथ मन में मां का जाप ही रहता है। ऐसे में अगर सपने में मां दुर्गा के किसी रूप में दर्शन हो जाएं, तो फिर बात ही क्या। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान सपने में दुर्गा कई रूपों में नजर आ सकती हैं। जानिए इन सपनों का अर्थ।

सपने में मां दुर्गा दिखने का अर्थ

शेर में सवार मां दुर्गा

अगर सपने में किसी व्यक्ति को मां दुर्गा शेर में सवार होकर नजर आती हैं और शेर दहाड़ रहा है, तो इसका मतलब अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने का अर्थ है कि कोई बड़ी समस्या आ रही हैं। इस समस्या से बचने के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।

क्रोधित रूप में दिखे मां दुर्गा

अगर किसी व्यक्ति को क्रोधित अवस्था में सपने में नजर आती हैं, तो इसका मतलब है कि आपसे कोई बड़ी गलती गई है। इसलिए उस काम को ठीक करके सही रास्ते में चलें। नहीं तो आने वाले समय में शारीरिक, मानसिक या फिर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

काले रंग के वस्त्र में दिखे मां दुर्गा

सपने में मां दुर्गा को काले वस्त्र में देखना भी अशुभ माना जाता है। अगर आपको ऐसा सपना दिखता है, तो भविष्य में कोई अनहोनी हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सपने में दुर्गा की टूटी मूर्ति देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में टूटी हुई मूर्ति दिखती हैं, तो समझ लें कि यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि मां दुर्गा किसी कारण आपसे नाराज है। ऐसे में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दूसरे दिन ही मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ क्षमा याचना करें।

लाल जोड़े में दिखे मां दुर्गा

अगर किसी व्यक्ति को मां दुर्गा लाल जोड़े में मुस्कुराती हुई नजर आती हैं, तो इसका मतलब शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिल सकता है।

मां दुर्गा का मंदिर देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में मां दुर्गा का मंदिर दिखे, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपके घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं और आपको धन लाभ होगा।

Back to top button