यूपी चुनावों से पहले जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद, कांग्रेस 50 कदम दूर

भोपाल। एक बार फिर जनता ने साबित कर दिया है कि नोटबंदी के बाद भी समर्थन भाजपा के साथ ही है।

मध्य प्रदेश के नगर पालिका चुनाव में जनता ने कांग्रेस को धाराशाई कर भारतीय जनता पार्टी को चुना है। हरदा सीट पर भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत है।

नोटबंदी के बाद सोमवार को हरदा नगर पालिका सहित प्रदेश की अमरकंटक और मांडू नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना हुई।

इस चुनाव में हरदा, मांडू और अमरकंटक में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सुरेन्द्र जैन की लहर में कांग्रेस पार्टी का सफाया हो गया है।

नगर पालिका चुनाव में जनता ने कांग्रेस को धाराशाई कर भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को हरदा में बीजेपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेंद्र जैन ने 12990 मतों से जीत हासिल की है। भाजपा की यह हरदा में ऐतिहासिक जीत है।

भाजपा पार्षद प्रत्याशी 35 में से 30 वार्डों में विजयी हुए है। वही, कांग्रेस 4 वार्डो में सीमित रह गई, वहीं एक वार्ड में भाजपा के बागी प्रत्याशी विजयी हुए है। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा को 12990 मतों से पराजित किया।

धार जिले की मांडू नगर परिषद चुनाव में भाजपा की मालती गावर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की लक्ष्मीबाई भाभर को 400 से अधिक मतों से हराया। 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा उम्मीदवार और 3 पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। एक वार्ड में गोली डालकर फैसला किया गया।

अनूपपुर जिले की नगर परिषद अमरकंटक नगर परिषद में भाजपा की प्रभा पनारिया ने कांग्रेस की अंकेश्वर सिंह को हराया है। भाजपा के 11 पार्षद प्रत्याशी विजय हुए जबकि कांग्रेस के 3 और वार्ड 11 से एक निर्दलीय प्रत्याशी हनुमान दास ने जीत दर्ज की।

 
Back to top button