धोनी के सन्यास पर साक्षी ने क्या कहा?

जुबिली न्यूज़ डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान एम एस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर से सन्यास ले लिया। धोनी के सन्यास लेने की घोषणा के बाद से उनके फैंस काफी भावुक हैं। अपने सन्यास लेने की घोषणा उन्हें सोशल मीडिया पर की। उनके इस अहम फैसले के बाद पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की, जोकि लॉकडाउन के समय की ही है। इस तस्वीर में धोनी डूबते हुए सूरज की ओर मुंह करे हुए खड़े हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में साक्षी ने लिखा कि, ‘आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बहुत बधाई. मुझे आपकी उपलब्धियों पर बतौर इंसान गर्व है।’
साक्षी ने आगे लिखा कि मुझे यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते समय किसी तरह से आपने अपने आंसुओं को रोके रखा होगा। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और आने वाले वक्त में शानदार चीजों के लिए शुभकामनाएं’।

यही नहीं इसके अलावा साक्षी ने एक अंग्रेजी कवि की कुछ लाइनें भी लिखीं। इसका मतलब था, ‘लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।’
बता दें कि पहले कई बार धोनी के रिटायरमेंट को लेकर अफवाह फैली थी तो हर बार साक्षी ही आगे आकर इस पर सफाई देती थी। लॉकडाउन के समय से ही ट्विटर पर #dhoniretire ट्रेंड कर रहा था। तब साक्षी ने ट्वीट करके इसे अफवाह बताया था। बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला था।
गौरतलब है कि साक्षी और धोनी की शादी साल 2010 में हुई थी और दोनों साल 2015 में बेटी के पिता बने थे। इससे पहले धोनी ने जब इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की तो साक्षी ने उस पर भी दिल का इमोजी पोस्ट किया था। धोनी का नाम टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। वो दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं।

Back to top button