दो साल का बजट पेश करके बोले योगी आदित्यनाथ : राज्य में बना विकास का माहौल

लखनऊ। सपा शासनकाल में हर साल दंगे होते थे पर भाजपा की सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के दो साल के कार्यकाल का हिसाब देते हुए बताया है कि पिछले दो वर्षों में राज्य में विकास का माहौल बना है। पहले प्रदेश की पहचान अपराध और अव्यवस्था से होती थी।
ये  भी पढ़ें : कांग्रेस नेता से हुईं नाराज महासचिव वाड्रा, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द 
आपको बता दें कि आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के द्वारा करीब चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव पास हुए। पहले यूपी की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी, लेकिन पिछले दो साल में प्रदेश की छवि बदली है। कानून-व्यवस्था में सुधार की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले दो साल में 3300 इनकाउंटर हुए जिससे कि अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हुआ।
सूत्रों के अनुसार 74 कुख्यात अपराधी मारे गए साथ ही 12000 से ज्यादा अपराधियों ने इनकाउंटर किया। महिलाओं में सुरक्षा की भावना आई है, इन दो वर्षों में एसिड अटैक की एक भी घटना नहीं हुई, प्रदेश में दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ जबकि पहले सपा-बसपा कार्यकाल में तो दंगे लगातार होते रहते थे।
आपको बता दें कि योगी ने किसानों के लिए किए गए सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा किसानों को उनकी फसलों का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने लगा है साथ ही गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1460 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1840 रुपये प्रति क्विंटल केआर दिया  गया है। सरकार ने आते ही प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जमाफ किया। सरकार ने बिचौलियों पर लगाम लगाई। आज प्रदेश उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां किसानों को 18 घंटे बिजली भी मिलने लगी है।
ये  भी पढ़ें : कर्मयोगी और अनन्य राष्ट्रभक्त थे मनोहर पर्रिकर: डॉक्टर चन्द्रेश – 24 Ghante Online | 24 घंटे ऑनलाइन समाचार 
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने बताया कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये दिया जाएगा। इस योजना के तहत जिसकी पहली किस्त (दो हजार रुपये) दी जा चुकी है। जिससे देश भर के करीब 12 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं। दो वर्षों में लंबे समय से लटकी प्रदेश की बाणसागर परियोजना को पूरा किया गया।
“अब डॉक्टर खुद मरीज के पास आता है”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 53 जिलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाई जा रही हैं। जिससे कि पहले अगर मरीज डॉक्टर के पास आता था तो अब डॉक्टर खुद मरीज के पास जाता है। प्रदेश में दो साल पहले स्वास्थ्य सेवाएं भी सही नही थीं लेकिन अब इसमें व्यापक सुधार आया है साथ ही प्रदेश में 7.57 लाख बच्चों को स्वास्थ्य टीके लगवाए गए हैं।

Back to top button