दो देवरों ने मिलकर अपनी भाभी को मार डाला, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

आरा. बिहिया थाना के बहोरनपुर ओपी के राजपुर गांव में बुधवार की रात एक महिला की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। मृतका के सिर चेहरे के पास जख्म के निशान मिले हैं। मृतका के भाई मुन्ना राय ने बहन के दो देवरों पर हत्या का आरोप लगाया है।
दो देवरों ने मिलकर अपनी भाभी को मार डाला, पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया
एक गिरफ्तार…
पुलिस एक आरोपी देवर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि शाहपुर थाना के सारंगपुर गांव निवासी योगेन्द्र राय की पुत्री पूनम की शादी करीब दस साल पहले बिहिया के राजपुर गांव के योगेन्द्र ठाकुर के पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर से हुई थी। उनकी दो संतानें थीं। जिसमें बेटा आयुष आठ साल बेटी रागिनी छह साल की है।

ये भी पढ़े: नाबालिग लड़की के साथ गलत काम, दादी पर लड़कों को उकसाने का आरोप

पति दिल्ली में करता है जॉब
ओमप्रकाश दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। मृतका के चाचा सुरेन्द्र राय के अनुसार तीन रोज पहले भतीजी से अंतिम बात हुई थी। तब पूनम ने बताया था कि उसके दोनों देवर जयप्रकाश विमलेश घर में काम कराने के लिए अक्सर शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करते हैं। इस बीच, बुधवार की रात जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई है। उधर, बहोरनपुर ओपी के प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतका के देवर विमलेश को थाने लाया गया है। उसने बताया कि वह बाइक से भाभी को रघुनाथपुर स्थित स्कूल के हॉस्टल गया था। जहां भतीजा आयुष पढ़ता है। रास्ते में भाभी बाइक से गिरकर जख्मी हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Back to top button