देश के कुछ राज्यों में बारिश होने के असार, पढ़े पूरी ख़बर

देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली के तापमान मेंं हो सकता है इजाफा

दिल्ली में तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में इजाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में मार्च में ही मई जैसी गर्मी

उत्तर प्रदेश में मई जैसी गर्मी मार्च में ही पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार फरवरी में पिछले कई साल की तुलना में अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने कई जगहों पर लू की संभावना व्यक्त की है और लोगों से धूप में अनावश्यक घर से बाहर निकलने को मना किया है।

मौसम विभाग ने बारिश-ओलावृष्टि की जताई संभावना

मौसम विभाग ने होली के पहले नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। होली आठ मार्च को है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Back to top button