देखे ३ जून २०१९ का राशिफल

मेष राशि – आज आप कुछ नये काम करने की सोच सकते हैं, जिससे आगे लकर आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका रूका हुआ पैसा वापस आज मिलेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी खास विषय पर सीनियर से फोन पर बातचीत हो सकती है। कठिन परिस्थितियों का हल आज आसानी से निकल जायेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के पास किसी मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, आपके सभी काम बनेंगे।

वृष राशि – आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। आज किसी जरूरतमंद बच्चे को खाना खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि – आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद कर सकते हें। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बना सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकता है। मन्दिर में नारियल दान करें, तरक्की के नए रास्ते खुलते रहेंगे।

कर्क राशि – आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान की ओर से भी कुछ खास समाचार मिल सकता है। लेकिन गंभीर मामलों को आपको शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

सिंह राशि – आज एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और सबके साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। बेहतर होगा सबकी बातों पर गौर फरमाएं। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। आपको बच्चों पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। सेहत फीट रखने के लिये आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कन्या राशि – आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला राशि – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम होने की उम्मीद है। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। अगर आपके पास दोपहिया वाहन है, तो हेलमेट लगाना ना भूलें। कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि– आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

धनु राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। किस्मत आपके लिए फेवरबल होगी। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा।  शिव जी की आरती करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहनों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको थोड़ा आलस्य और थकान बनी रहेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिल सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि – आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है। इससे पूरा दिन आपका मन खुश रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। काम को लेकर आपकी कई योजनाएँ आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि – आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से आज मुलाकात हो सकती है। आप कोई बड़ा काम शुरू करने पर विचार करेंगे।  इससे आपको फायदा होगा। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। जिससे आपकी खुशी बनी रहेगी। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। अपने माता-पिता को प्रणाम करें, आपको सभी कामों में फायदा होगा।

Back to top button