देखें वीडियो : कैसे यह शख्स महिलाओं के स्तनों को छूकर बताता है उनका भविष्य…

आपने आज तक कई पंडितों को लोगों का भविष्य बताते हुए देखा होगा। कुछ पंडित जहां हाथ देखकर भविष्य बताते हैं, वहीं कुछ पंडित कुंडली देखकर भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। साथ ही कई पंडित आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए उपाय भी बताते हैं। भविष्य बताने का यह काम सदियों से चला आ रहा है। लेकिन चीन में एक शख्स का भविष्य बताने का तरीका काफी अनोखा है। यह शख्स महिलाओं के स्तन को छूकर उनका भविष्य बताता है।देखें वीडियो : यह शख्स महिलाओं के स्तनों को छूकर बताता है उनका भविष्य...

इंटरनेट पर चीन से पोस्ट की गई एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक बूढ़ा व्यक्ति महिला के स्तन को छूकर भविष्य बताने का दावा कर रहा है। यह छोटा सा क्लिप वीडियो शेयरिंग साइट मियाओपाइ पर अपलोड किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैसाखी लिए हुए एक बूढ़ा आदमी महिला के ब्लाउज में हाथ डालकर उसके स्तन छूकर भविष्य बता रहा है।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य बताने के इस अनोखे तरीके को देखने के लिए आसपास काफी भीड़ भी मौजूद है। वीडियो में महिला काफी उदास दिख रही है। महिला अपने हाथ ठोड़ी पर टिकाई हुई है। आसपस इक_े लोग यह सब देख कर हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना था कि ये सब ग्राहक खोजने के तरीके हैं वहीं कुछ का कहना था कि ये बहुत अजीब है।

Back to top button