देखेँ 9 सितम्बर 2019 का राशिफल, जानिये क्या है खास…

मेष — आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। संगीत और नृत्य कला में रूचि जागृत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल हैं। उच्च पद में कार्यरत लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस पार्टनर्स से मतभेद दूर होंगे।

वृषभ — आज कार्यों में लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों में कुछ वैमनस्यता पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई गुप्त राज सामने आ सकता है। शाम को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन — आज किसी पर भी अति विश्वास न करें। बनते हुये काम अचानक से बिगड़ने की सम्भावना है। कुल में विवाद और तनाव बढ़ेगा। अनावश्यक यात्रायें होंगी। कार्यक्षेत्र में कई तरह की बाधायें आयेंगी। सिर में दर्द की शिकायत रहेगी। मन को नकारात्मकता से दूर रखें।

कर्क — आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज रुके हुये सभी कार्यों को पूरा कर लें। समय आपके साथ है इसका सही उपयोग कर लें। प्रेम-प्रसंग के लिये दिन काफी अनुकूल रहेगा। सम्बन्ध सुधारने में आज के दिन की बड़ी भूमिका हो सकती है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह — आज दिन व्यस्तताओं से भरपूर रहने वाला है। अपने खान-पान की आदतों पर आज नियंत्रण रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सख्ती से पेश न आयें। नये कार्यों को शुरू करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अव्यवहारिक व्यवहार से लोग आपसे खिन्न हो सकते हैं।

कन्या — दोपहर तक समय प्रतिकूल रहेगा तदोपरान्त धीरे-धीरे समस्याओं से राहत मिलेगी। पेट में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेमीजन की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। आज नींद पर्याप्त मात्रा में लें। धन की कमी से कुछ काम में अवरोध आ सकता है।

तुला — मित्रों के साथ किसी पिकनिक की योजना बना सकते हैं। समय आपके लिये लाभप्रद रहेगा। आपके प्रोफेशनल व्यवहार की बदौलत कोई अच्छी डील आपके हाँथ आ सकती है। व्यवसाय में तरक्की होगी। जीवनसाथी के करियर में भी उन्नति होने की सम्भावना है।

वृश्चिक — किसी कठिन कार्य को पूरा करने के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार के सिलसिले में आज कई मीटिंग्स में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नयी जिम्मेदारी दी जायेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से राहत मिलेगी।

धनु — अपनी आर्थिक क्षमताओं को देखकर कर ही निवेश करें। परिजनों के ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में कहीं दूर देश की यात्रा करनी पड़ सकती है। तय समय से पहले काम पूरा कर लेंगे। परिवार के बुजुर्गों से आज धर्म-अध्यात्म को लेकर चर्चा होगी।

मकर —  आज शरीर में आलस्य का प्रभाव रहेगा। झूँठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता कम हो सकती है। धन की समस्यायें समाप्त होगी। रिश्तेदारों से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आज बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।

कुम्भ — दोपहर तक सभी आवश्यक कार्यों को निपटा लें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े हुए मुकदमों में उलझ सकते हैं। अपने एकाउंट्स पूरी तरह दुरुस्त रखें। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा आक्रामक हो सकता है।

मीन — मित्रों की सलाह आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। ऊंचे पदों पर बैठे हुये लोग आज आपसे सलाह मशवरा करेंगे। कारोबार बढ़ाने के लिए नयी योजनायें बनायेंगे। नौकरी पेशा लोगों को ऊंचे पद पर बैठे हुये लोगों से मीटिंग करनी पड़ सकती है। काम के दबाव को कम करने के लिए आज योग और ध्यान का सहारा लें।

Back to top button