देखते ही रह गए गांव वाले, सियार को निगल गया विशालकाय अजगर

फखरपुर(बहराइच)। ग्राम पंचायत रसूलपुर दरेहटा में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धान के खेत में अजगर ने सियार को काबू में कर एक निवाला बना लिया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा रही। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर दरेहटा में नंद कुमार मौर्या के घर से कुछ दूर आगे बरगद के पेड़ के पास धान के खेत में ग्रामीणों ने सियार के चीखने की आवाज सुनी। खेत में काफी तेज हलचल हो रही थी।
ये भी पढ़ें- लव-जेहाद जांच के लिए बनेगी स्पेशल टीम, 2 साल में हुए मामलों को खंगालेगी टीम
इस पर गांव के लोग लाठी लेकर मौके पर पहुंच गए। खेत में पहुंचने पर लोगों ने देखा एक विशालकाय अजगर सियार को जकड़े हुए है। गांव के लोग हतप्रभ रह गए। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लगभग 20 मिनट के अंतराल में अजगर ने सियार को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने सूचना थाना और रेंज कार्यालय को दी है। लेकिन अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना से गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर उसी रास्ते से होकर लोगों का आना जाना रहता है और बच्चे भी खेला करते हैं।
ये भी पढ़ें-  कानपुर हाईवे पर हरियाणा की 450 पेटी शराब पुलिस ने पकड़ी, आरोपी फरार
The post देखते ही रह गए गांव वाले, सियार को निगल गया विशालकाय अजगर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button