दुष्कर्म करने के इरादे से घुसे शख्स का महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट, और फिर…

मध्यप्रदेश में दुष्कर्म करने के इरादे से घुसे शख्स को महिला ने उसके करतूतों की सजा दे दी। शुरुआत में तो बचाव के लिए उसने करीब 20 मिनटों तक संघर्ष किया और इसके बाद संयोग से वहीं पड़े धारदार हथियार हाथ में आते ही हमलावर के गुप्तांग को ही काट दिया। 

मध्यप्रदेश के सिधी जिले में दुष्कर्म का प्रयास कर रहे शख्स से बचाव के क्रम में 45 वर्षीय महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही धारदार हथियार से काट दिया। यह घटना उमरिया गांव की है जो जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी की दूरी पर है। यह घटना गुरुवार रात 11 बजे की है। करीब 20 मिनट तक महिला उस शख्स से बचने की कोशिश करती रही। महिला द्वारा दर्ज किए गए शिकायत के अनुसार, उनके पति शहर से बाहर थे। खड्डी पुलिस आउटपोस्ट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ’13 साल के बेटे के साथ 45 वर्षीय महिला अपने घर पर थी। तभी शख्स ने हमला कर दिया। महिला ने अपने बचाव का भरपूर प्रयास किया। 20 मिनट की संघर्ष के बाद उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला।’     

दरअसल, महिला को किसी के घर के भीतर घुसने की आशंका हुई लेकिन उन्हें लगा कि चोर है। लेकिन शख्स ने महिला पर हमला कर दिया। पहले वो जूझती रही आखिरकार खाट के नीचे पड़े चाकू के हाथ में आते ही शख्स के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इसके बाद वो पुलिस चौकी गई और शिकायत दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती करा दिया।  इसके बाद उसे सिधी जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार बाद में उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल में भर्ती किया गया। आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया।  

Back to top button