दुमदुमा घाट पर प्रियंका ने रोजगार के बहाने साधा मोदी सरकार पर निशाना

दुमदुमा घाट। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी तक की अपनी नाव यात्रा के दौरान अपने पहले पड़ाव दुमदुमा घाट पहुंची। दुमदुमा घाट पर पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्टीमर से उतरकर गांव वालों से मिलीं। प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा भी की। उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। कहा कि सरकार बदलने के लिए चुनाव हो रहा है।
ये भी पढ़ें :-भाई ने पर्रिकर को बताया गोवा का सबसे लोकप्रिय बेटा, बहन ने भी जताया शोक 
आपको बता दें प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने वहां लोगों से कहा कि राजनीति जनता के लिए होनी चाहिए थी। ये सारे नेता बस आप पर राज करना चाहते हैं इसलिए अपने वोटों का सही इस्तेमाल करें और कांग्रेस की सरकार लाएं।
ये भी पढ़ें :-परिकर के निधन से गोवा में भाजपा की बढ़ी मुश्किले 
जानकारी के मुताबिक उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर काफी देर तक हमला बोला। प्रियंका गांधी ने यहां पर लोगों से पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या? नौजवान और किसान परेशान हैं।जनता के लिए राजनीति होनी चाहिए। जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए। आवाज उठाने वालों को डराया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 वर्ष में सबसे कम रोजगार मिला। छह महीने से मनरेगा का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का बाजिब दाम मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। यह सभी बड़े चुनावी मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों से भटकाया जा रहा है। राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों को राहत दी गई। उनका कर्ज माफ किया गया। उन्होंने अपील की है कि सोच समझकर उम्मीदवार चुने।

Back to top button