दुनिया में एक ऐसा गांव जहां आपको कपड़ों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री, वजह जानकर हो जाएगे पागल…

दुनिया में एक ऐसा गांव भी है जहां कपड़ों के साथ आपको एंट्री नहीं मिलेगी और अगर आपको इस गांव में जाना है तो पहले सारे कपड़े उतारने पड़ेंगे। जी हां अपने सही सुना है ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड में दूर स्थित एक छोटा सा गांव है ‘स्पीलप्लाट्ज’। जहां रहने वाले लोग बिना कपड़ों के रहते हैं। और तो और यहां घूमने आने वाले लोगो को भी यह रूल फ्लो करना पड़ता है। यहां पुरुष हो या महिला किसी को भी कपड़े पहने की इजाज़त नहीं है।

ब्रिटेन के इस गांव में लोग कपड़े पहनते ही नही बल्कि उन्हे निर्वस्त्र रहना पसंद है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की इनके पास किसी भी चीज़ की कोई कमी है बल्कि इनके गांव में सारी सुख सुविधा मौजूद है। वो भी पूरे मॉडर्न लाइफ-स्टाइल के साथ।

यहां पिछले 85 सालों से लोग निर्वस्त्र ही रहते हैं। चाहे वो कोई महिला हो या फिर कोई पुरुष। अब आप सोच रहे होंगे की ये लोग ऐसा क्यों करते हैं। तो हम आपको बता दें ऐसा ये लोग प्रकृति के पास रहने के लिए करते है। जिससे इन्हे ये अनुभव हो सके की ये प्रकृति के नजदीक हैं। खास बात ये है कि यहां पर्यटक किराए पर घर लेकर कुछ दिनों के लिए छुट्टियां बिताने आते हैं। ये पर्यटक भी पूरी तरह से निर्वस्त्र ही रहते हैं।

यहां रहने आए लोगो को इस गांव के नियमों का पालन करना होता है। इस मॉडर्न  गांव के लोग बहुत अमीर हैं यहां हर किसी के पास खुद का पब है, स्विमिंग पूल, बंगले और खाने-पीने की हर व्यवस्था है। अभी इस गांव के बारे में अभी ज़्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। इस गांव को 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने खोजा था। तब लोगों ने फैसला किया की वो प्रकृति के नजदीक और बिल्कुल प्राकृतिक रूप से जिएंगे। यहां के लोगों को ठंड में कपड़े पहनने की आजादी है। या फिर जब उनको कपड़े पहनने की इच्छा हो तब वो लोग कपड़े पहन सकते हैं।

Back to top button