दुनिया का ऐसा शहर, जहां की आबादी है सिर्फ 1 नागरिक

मोनोवी: दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां की आबादी के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शहर का नाम है मोनोवी। इस शहर की आबादी की बात करें तो यहां सिर्फ 1 महिला ही रहती है यानि आबादी संख्या का आंकड़ा 1 है। सेंट्रल रेलवे सिस्टम से जुड़े उस शहर में वर्ष 1930 तक 150 लोग रहते थे। वर्ष 1980 आते-आते वहां की आबादी घटकरक सिर्फ 18 लोगों तक सीमित रह गई।
शहर के वीरान होने का कारण लोगों का रोजगार की तलाश में इलाका छोड़ देना था। जो महिला यहां रहती है उनका नाम एल्सी है। 2004 में एल्सी के पति रुडी की मौत हो गई।
वह वहां एक बार चलाती हैं। उनके बार में अमेरिका के अन्य राज्यों के अलावा अन्य देशों के लोग भी आते हैं। गर्मी के समय में लोग मोनोवी में आकर ठहरते हैं। रूड़ी ने अपने पति की मौत के बाद उनके याद में वहां एक लाइब्रेरी भी खोली है। रुल्सी का कहना है कि जब बर्फबारी होती है तो एक स्थानीय किसान आकर उनके पार्किंग स्थल और मुख्य गली की सफाई कर जाता है। बार में उनके अलावा कोई और स्टाफ नहीं है।

Back to top button