दीवार गिरने से प्लाट में खेल रहे 6 साल के बच्चे की मौत

crime-scene_1443072059रोहतक। शहर के कुताना रोड पर एक प्लॉट की दीवार गिरने से वहां खेल रहे 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है, जिसके बाद बच्चे का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं अज्ञात प्लाट मालिक के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
 सामन सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसका 6 साल का बेटा आदित्य घर के पास ही एक प्लाट में खेल रहा था। अचानक दीवार गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलते ही पीजीआईएमएस पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सामन ने कहा कि इस प्लाट के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्लाट की दीवार जर्जर हालत में थी, लेकिन यहां कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। अक्सर यहां बच्चे खेलते ही रहते हैं और इसी खेल-खेल में आज उसके बच्चे की जान चली गई। रात वहां और भी बच्चे थे, जो इस हादसे के बाद हड़बड़ाहट के मारे भाग खड़े हुए। पड़ोस के एक लड़के ने आकर बताया तो आदित्य को अस्पताल लेकर गए। 
 
उधर थाना सिटी में सामन के बयान पर अज्ञात प्लाट मालिक के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे आदित्य की लाश का पीजीआईएमएस में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

Back to top button