दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आश्रम विस्तार फ्लाईओवर का किया उद्घाटन…

लंबे समय से आश्रम फ्लाईओवर खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आज सोमवार से आश्रम फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। 

सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आश्रम विस्तार फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है, इसके बन जाने से नोएडा से दिल्ली और उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली आना-जाना आसान हो जायेगा। यह 1425 मीटर लंबा है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार के समय सात साल में 27 फ्लाईओवर अंडरपास बनाए गए हैं। कुछ सालों में 15 और शुरू हो जाएंगे, इन पर काम चल रहा है। दिल्ली में कुल 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। हालांकि फ्लाईओवर पर अभी भी छोटा-मोटा काम शेष है। इन सबके बीच सोमवार को इसे जनता के लिए खोल दिया गया है। 

आज से दौड़ सकेंगे हल्के वाहन

ताजा जानकारी के मुताबिक, सराय काले खां की ओर से आश्रम जाने वाले लोग अभी इस फ्लाईओवर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसकी मुख्य वजह फ्लाईओवर के चढ़ने के स्थान के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन है। लाइन को हटाने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा।

Back to top button